वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी 17 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। वीवो वी17 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एआई सपोर्ट के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन के साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर और 5000एमएएच की बैटरी मिलेगी।
इस फोन में फनटच ओएस 9 है जो कि एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसमें मीडियाटेक का हीलियो P35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 का, दूसरा 8 और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ टाइम लैप्स, एचडीआर, सुपर वाइड एंगल और एआई ब्यूटी मोड जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 है। सेल्फी कैमरे के साथ भी ब्यूटी मोड जैसे कई मोड मिलेंगे।


3 टिप्पणियाँ
Nice phone
जवाब देंहटाएंGjb
जवाब देंहटाएंNice phone
जवाब देंहटाएं