देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने यूजर्स को अट्रैक्ट करने के लिए अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी ने 399 रुपये वाले प्लान को डिस्कंटीन्यू करते हुए 499 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। इसके अलावा 999 रुपये वाले एयरटेल पोस्टपेड प्लान को पांच कनेक्शन के लिए अपग्रेड किया है।
इन प्लान में 150जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिल रहा है। कंपनी ने इसके अलावा 1,599 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिल रहा है। एयरटेल के पोस्टपेड प्लान में अमेजॉन प्राइम, नेटफिलिक्स और जी 5 का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।
कंपनी ने कहा है कि उसका 499 रुपये वाला प्लान पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए सबसे सस्ता ऑप्शन है। इस प्लान में डाटा रोलओवर के साथ 75जीबी 3जी/ 4जी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ तीन महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, एक साल का अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन, जी5 सब्सक्रिप्शन और एयरटेल टीवी प्रीमियम का बेनिफिट मिल रहा है।


0 टिप्पणियाँ