फिल्म 83’ के लिए रणवीर सिंह छोड़ने जा रहे हैं दीपिका का घर, इस लेजेंड का घर बनेगा नया आशियाना!


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के लिए हर हद पार करने की ताकत रखते हैं, फिर चाहें उन्हें अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर घर ही क्यों न छोड़ना पड़े। अगर आप सोच रहे हैं कि हम मजाक कर रहे हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं।

डीएनए की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 83' के लिए पत्नी दीपिका पादुकोण का घर छोड़कर कपिल देव के घर में आसरा लेने जा रहे हैं। रणवीर सिंह क्रिकेट लेजेंड कपिल देव के घर 10 दिन रहेंगे और उनको करीब से पढ़ने की कोशिश करेंगे। इससे वो फिल्म 83' में कपिल देव का किरदार ठीक तरह से जी पाएंगे।

डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, ‘बॉलीवुड के जितने भी अभिनेताओं ने बायोपिक फिल्में की हैं, उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं किया है जैसा रणवीर सिंह करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के लिए एकदम नए रास्ते पर चलने जा रहे हैं। वो 10 दिनों के लिए कपिल देव के घर पर रहेंगे और उन्हें करीब से जानने की कोशिश करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ